Posts

Showing posts from April, 2026

सेक्शन- हेड का "बर्थडे"

Image
सुबह से शाम तक रिव्यू का काम  ऊपर से ये बर्थडे का ताम झाम। क्या ही कहूं, साहब मैं आपको  केक कट गया मंगा लीजिए पकवान।। 1 k.g. भी नहीं है देख लो ये भैया  और खड़े हैं यहां पर 40 ख़वाईया। उसमें भी चार बार आप ख़ुद खाए हैं  भूल गए केक सेक्शन वाले मंगाएं हैं।। आधे लौट जाएंगे अपने-अपने काम पर  पूजा मयंक खाएंगे बाकी सबके नाम पर। शेष को वही मिलेगा जो परशु भइया लाएंगे जीभ भी जूठी ना हो मात्र इतना खिलाएंगे।। इतना कुछ होने पर भी अगला बर्थडे मनाएंगे  हैप्पी बर्थडे टू यू गाते बस नाम बदल जाएंगे। RO HEAD का आशीष सहकर्मियों का प्यार जी भर के महोदय हम आप पर लुटाएंगे।। बस आपसे इतना ही है अनुरोध महोदय  है आता नहीं बर्थडे किसी का रोज महोदय। कहां मिलता है ऐसा और कब मिलेगा  खर्च करने का अद्भुत संयोग महोदय।। हो सके तो करना कुछ ऐसा उपकार  कतई नहीं लाना जो आता है हर बार। थक चुके हैं खाकर अब एक ही चीज  मगवा नहीं लेना वडा पाव और पेटीज।। कुछ ऐसा खिलाओ की दिल खिल जाए  और ज्यादा मांगने पर भी मिल जाए। चाहे तो ले लो पाटिल सर से सहयोग महोदय है आता नहीं बर्थडे किसी का ...